अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा

Updated Sun, 08 Sep 2024 03:24 AM IST

खुशी खुशी अपने ससुराल वालों से विदा लेकर खुशबू मायके जाने लिए वाहन में बैठ गई। सभी परिजनों ने खुशबू सहित ससुराल से आए सभी लोगों को राजी-खुशी विदा किया।


Silence spread in Mukund Kheda due to death of mother and son

मृतक मां खुशबू और बेटा उजैब
– फोटो : फाइल फोटो

Trending Videos



विस्तार


नगला भुस बाईपास के निकट रोडवेज बस और माल वाहक वाहन की भिड़ंत में सासनी क्षेत्र के गांव मुकुंद खेड़ा निवासी मां-बेटे की भी जान गई है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। हालांकि मृत मां व बेटे के शवों का अंतिम संस्कार आगरा जिले के गांव गांव सैमरा में किया गया। परिजनों ने वहां जाकर ही उनके अंतिम संस्कार में भाग लिया।

Trending Videos

उल्लेखनीय है कि गांव मुकुंद खेड़ा में राजुद्दीन व हासिम की दादी अंगूरी के चालीसवां में शामिल होने के लिए दोनों भाइयों की ससुराल आगरा जिले के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव सैमरा से ससुराल पक्ष के लोग माल वाहक वाहन में सवार होकर आए थे। शाम करीब 5.30 बजे ससुराल पक्ष के सभी लोग दावत खाकर लौटने लगे तो हासिम की पत्नी खुशबू ने भी मायके जाने की जिद की। खुशबू की जिद पर पति हासिम ने बच्चों के साथ मायके जाने की अनुमति दे दी।

 

खुशी खुशी अपने ससुराल वालों से विदा लेकर खुशबू मायके जाने लिए वाहन में बैठ गई। सभी परिजनों ने खुशबू सहित ससुराल से आए सभी लोगों को राजी-खुशी विदा किया। ग्रामीणों व पड़ोसी का कहना है कि हमें क्या पता था कि हंसते-हंसते विदा होने वाले सभी लोग आंखों में आंसू दे जाएंगे। हादसे की गांव में पहुंचते ही परिवार और गांव के लोग जिला अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। इस हादसे में खुशबू और उनके छोटे बेटे उजैब की मौत हो गई। बड़ा बेटा नाजिम घायल है। हालांकि खुशबू व उजैब के शव गांव में नहीं लाए गए। गांव सैमरा में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद से गांव के कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। अब पड़ोसी व अन्य सदस्य गांव सैमरा से मृतका के परिवारीजनों के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *