Sister-in-law lodged a report against brother-in-law on charges of molestation

Trending Videos



अमर उजाला ब्यूरो

Trending Videos

झांसी। सीपरी बाजार इलाके में रहने विवाहिता ने छेड़खानी के आरोप में देवर के खिलाफ नामजद रिपेार्ट दर्ज कराई है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया आरोपी अक्सर उसके पति के बाहर रहने पर घर आता था। एक दिन वह चाय बनाने किचन में गई। उसी समय आरोपी देवर अंदर आ गया। उसके साथ छेड़खानी करने लगा। नशीला पदार्थ सुंघाकर उसकी मोबाइल से अश्लील तस्वीर खींच ली। उसके बाद से वह उसे परेशान करने लगा। कुछ दिन पहले अपने साथ पार्क में चलने का दबाव बनाने लगा। उसके पार्क में जाने से इन्कार करने पर अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने लगा। यह बात उसने अपने पति को बताई। यह बात सुन उसका पति हतप्रभ रह गया। पति पीड़िता को लेकर थाने पहुंचा। पीड़िता की तहरीर पर सीपरी बाजार पुलिस ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीपरी बाजार थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी के मुताबिक मामले की छानबीन कराई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें