यूपी के सीतापुर में नैमिषारण्य के अटवा-बीबीपुर मार्ग पर शनिवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।

बताया गया कि बकानिया गांव निवासी विशाल (30) अपनी बाइक से आटवां से घर लौट रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही दूसरी बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई।  दूसरी बाइक पर औरंगाबाद नौसर निवासी गोविंद व उनके परिचित मिथुन सवार थे। ये लोग अटवां से अपने गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी, नैमिषारण्य पहुंचाया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

परिजनों का आरोप है कि सीएचसी में उन्हें एंबुलेंस देरी से उपलब्ध हुई। परिजन अस्पताल परिसर में हंगामा करते रहे। करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में सीएमओ सुखरंजन के हस्तक्षेप और फोन पर बातचीत होने के बाद एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने विशाल व गोविंद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

आईडी के इंतजार में बीता कीमती समय

परिजनों का आरोप है कि रेफर करने के बाद जब विशाल को एम्बुलेंस से ले जाने की बात कही गई तो ड्राइवर ने आईडी जनरेट न होने की बात कहकर एम्बुलेंस ले जाने से मना कर दिया। इस पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे तक एम्बुलेंस खड़ी रही। बाद में परिजनों ने फोन के माध्यम से सीतापुर सीएमओ सुखरंजन से बात की। सीएमओ के हस्तक्षेप के बाद एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

इलाज में देरी पर दो ने तोड़ा दम

जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने विशाल और गोविंद को मृत घोषित कर दिया। तीसरे घायल मिथुन का इलाज चल रहा है। लोगों का कहना है कि अगर एम्बुलेंस समय से रवाना हो जाती तो शायद दोनों युवकों की जान बच सकती थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *