संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:20 AM IST
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”671445e3ea950bceaa067ba4″,”slug”:”six-thousand-youth-ran-42-km-against-drugs-lucknow-news-c-13-1-lko1020-921017-2024-10-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: नशे के खिलाफ 42 किमी दौड़े छह हजार युवा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:20 AM IST

हाफ मैराथन में भाग लेते युवा।
लखनऊ। नशामुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार सुबह दुबग्गा स्थित आईआईएम रोड पर 42 किलोमीटर की नशामुक्त हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें छह हजार युवाओं ने हिस्सा लिया।
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर की अगुवाई में दुबग्गा चौराहे से इसकी शुरुआत हुई। मुजफ्फरनगर के अक्षय कुमार विजेता बने तो हैदराबाद के तीर्थ कुमार पुन्न द्वितीय और कासगंज के मोहित राठौर तीसरे स्थान पर रहे।
प्रथम दस विजेताओं को 51-51 हजार, द्वितीय दस विजेताओं को 41-41 हजार, तृतीय दस विजेताओं को 31-31 हजार, चतुर्थ दस विजेताओं को 21-21 हजार और पंचम दस विजेताओं को 11-11 हजार का इनाम दिया गया। विधायक जयदेवी कौशल और विधायक योगेश शुक्ला के अलावा विकास किशोर, जितेंद्र रावत व पूर्व मंत्री ज्ञानेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद