हाथरस जिले में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। रविवार को गिजरौली क्षेत्र में महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। नगला भीम, कलवारी और गिजरौली की महिलाएं अपने-अपने घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़कर सिर पर रखकर गिजरौली ग्रामीण विद्युत घर पहुंचीं और वहां मीटर फेंककर विरोध जताया।

महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर बहुत तेज चल रहे हैं, जिससे कुछ ही दिनों में रिचार्ज खत्म हो जाता है और अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। उन्होंने पुराने मीटर दोबारा लगाए जाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

महिलाओं का कहना है कि जहां पहले 300-400 रुपये महीने का खर्च होता था, अब दो-तीन हजार रुपये खर्च हो रहे हैं। रिजार्च कराने के बाद पता ही नहीं चलता कि रुपये कहां गए, बिजली काट दी जाती है। अधिशासी अभियंता अजीत कुमार सिंह का कहना है कि उपभोक्ताओं की शिकायतों की जांच कर समाधान निकाला जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *