सुहागनगरी में पिता की डांट से नाराज बेटे ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। मौत की खबर मिली तो घरवाले बिलख पड़े। 


son committed suicide by jumping in front of train In Firozabad angry with his father scolding

train new
– फोटो : istock

Trending Videos



विस्तार


उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पिता की डांट से नाराज होकर मानसिक रूप से बीमार युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजन घटना के मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

Trending Videos

मामला रसूलपुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर डाक बंगला मोहल्ले का है। यहां के निवासी अबरार (22) पिछले काफी समय से मानसिक रूप से बीमार था। उसका उपचार चल रहा था। चिकित्सक ने उसे अकेला न छोड़ने की बात कही थी। मंगलवार सुबह पिता ने किसी बात पर उसे डांट दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने घर से करीब 100 मीटर दूर गुजर रही रेल लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस बीच परिजन भी मौके पर आ गए। उन्होंने उसकी पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। मृतक का डिप्रेशन का उपचार चल रहा था। पिता ने किसी बात पर डांट दिया था। इसी बात पर उसने जान दे दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *