Developed By SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.
ज्ञापन के अनुसार, ढाबे पर शराब पीने से मना करने के बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई, जबकि संचालक का कहना है कि प्रतिष्ठान में न तो मदिरा की बिक्री होती है और न ही शराब परोसने की व्यवस्था है।

3:24 PM, November 23, 2026
शान्तनु विश्वास
सोनभद्र । श्रद्धा सबुरी ढाबा प्रकरण को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने प्रशासन के समक्ष निष्पक्ष जांच एवं न्यायसंगत कार्रवाई की मांग उठाई है। संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल कुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आज अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है ।
संगठन द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम, बभनौली तहसील रॉबर्ट्सगंज स्थित श्रद्धा सबुरी ढाबे के संचालक एवं संगठन के पदाधिकारी विनोद जायसवाल के साथ 20 अगस्त 2026 की रात्रि लगभग 12:30 बजे कथित रूप से कुछ लोगों द्वारा विवाद, गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार किए जाने की घटना हुई थी। ज्ञापन के अनुसार, ढाबे पर शराब पीने से मना करने के बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई, जबकि संचालक का कहना है कि प्रतिष्ठान में न तो मदिरा की बिक्री होती है और न ही शराब परोसने की व्यवस्था है।
ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि उपलब्ध वीडियो फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए, विनोद जायसवाल की शिकायत पर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित हो तथा दोनों पक्षों के आरोपों एवं साक्ष्यों को समान महत्व देते हुए निर्णय लिया जाए।
संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल कुमार शर्मा ने कहा कि यदि किसी प्रतिष्ठान में खाद्य सुरक्षा, भूमि उपयोग अथवा अन्य वैधानिक अनियमितता पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन किसी भी व्यापारी के विरुद्ध कार्रवाई निष्पक्ष जांच, उपलब्ध साक्ष्यों और विधिक प्रक्रिया के अनुरूप ही होनी चाहिए।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से राजेश जायसवाल, पंकज कनोडिया शरद जायसवाल, कृष्णा सोनी, विनोद जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल, अमित अग्रवाल आदि लोगों उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबर
ये भी पढ़ें



