{“_id”:”671a96a53f3c8eaacb0f1c74″,”slug”:”sp-leader-and-his-father-accused-of-attack-on-former-pradhan-arrested-amethi-news-c-96-1-ame1002-128226-2024-10-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Amethi News: पूर्व प्रधान पर हमले का आरोपी सपा नेता व उसका पिता गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:19 AM IST

अमेठी सिटी। अमेठी तहसील परिसर में बुधवार को मारपीट के मामले में पुलिस ने सपा के जिला सचिव व उसके शिक्षक पिता सहित कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को सपा नेता व उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अमेठी तहसील क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा मजरे गंगौली गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान रामजस यादव और उसके बेटे पर बुधवार को गांव के रहने सपा जिला सचिव प्रदीप कुमार व उसके शिक्षक पिता शिवप्रताप यादव ने हमला कर पिटाई कर दी थी। आरोप था कि इस दौरान जिला सचिव ने अपनी लाइसेंसी रिवाॅल्वर से पूर्व ग्राम प्रधान के पुत्र की कनपटी पर सटाकर जान से मारने की धमकी भी दी थी। अमेठी तहसील परिसर में सीओ ऑफिस के पास हुई घटना से सनसनी फैल गई थी।
पुलिस ने पीड़ित पूर्व ग्राम प्रधान की तहरीर पर सपा जिला सचिव प्रदीप यादव व उसके शिक्षक पिता शिव प्रताप यादव, उनके चालक सहित कुछ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सपा नेता और उसके शिक्षक पिता को परसौली गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच पूरी होने के बाद आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित किया जाएगा।
