SP leader nephew died as car overturned after hitting the divider on the highway in shahjahanpur

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में बुधवार रात सड़क हादसा हो गया। गांव गंगसरा में हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर कार पलट गई। हादसे में सपा के जिला उपाध्यक्ष के भतीजे की मौत हो गई। दूसरा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

Trending Videos

खुटार के गांव सलनहा निवासी मिश्रीलाल सपा के जिला उपाध्यक्ष हैं। वह लखनऊ में एक बैठक में गए थे। बुधवार रात दस बजे वह पुवायां पहुंचे। इसके बाद उनका भतीजा सुमित (20 वर्ष) और सचिन कार से उन्हें लेने के लिए पुवायां आ रहे थे। रास्ते में गंगसरा के पास डिवाइडर से टकराकर कार पलट गई।

हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। यहां डॉक्टर ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। सचिन की हालत गंभीर होने के कारण राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *