Speeding vehicle collides with bike rickshaw

सड़क हादसा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


तेज रफ्तार वाहन ने बाइक रिक्शा सवार युवक को टक्कर मार कर घायल कर दिया। घायल युवक को अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Trending Videos

सोनपाल सिंह पुत्र भूरी सिंह निवासी सहारनपुर मथुरा रोड ने थाना मडराक में तहरीर देते हुए बताया कि 14 दिसंबर की सुबह 6 बजे उसका भाई विनोद कुमार अपनी बाइक रिक्शा से आलू लेकर धनीपुर मंडी जा रहा था। इसी दौरान अलीगढ़ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन के चालक ने भाई की बाइक रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। 

टक्कर से बाइक रिक्शा चालक घायल हो गया। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर मौजूद महेश पुत्र वीरी सिंह एवं राजेंद्र पुत्र रामस्वरूप निवासी सहारनपुर थाना मडराक ने उनके भाई को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें