tenant couple is trying to occupy house of former governor daughter in Lucknow

UP Police
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


गोरखपुर के रुस्तमपुर निवासी निर्मला देवी हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल स्व. महावीर प्रसाद की बेटी हैं। उनका एक मकान गोमतीनगर के विपुलखंड में है। निर्मला के मुताबिक जनवरी 2022 में दिल्ली निवासी अमित और अनुराधा पाल ने उनका विपुलखंड स्थित मकान किराये पर लिया था। 

Trending Videos

किरायेदारी का अनुबंध पूर्व राज्यपाल की बेटी के वकील ने कराया था। दंपती मकान में सवाय वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड नाम से फर्म चलाता है। निर्मला का आरोप है कि दंपती ने कभी भी समय पर किराया नहीं दिया। अनुबंध में लिखी शर्तों का उल्लंघन करते हुए उनकी अनुमति के बिना मकान कब्जाने की नीयत से नया बिजली कनेक्शन ले लिया। 

मकान के पते पर आधार कार्ड बनवा लिए

मकान के जाली कागजात भी बनवा लिए। आरोपी दंपती के रिश्तेदार लखविंदर, गजेंद्र सिंह और स्नेह पाल ने उनके मकान के पते पर आधार कार्ड बनवा लिए। मामले की जानकारी होने पर जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी दंपती ने गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें