student fabricated her own kidnapping story in Jaunpur

UP Police
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार


जौनपुर जिले के जलालपुर में शुक्रवार को हुई छात्रा की अपहरण मामले में नया मोड़ आया है। घटना की शिकार छात्रा ने खुद ही पूरी कहानी गढ़ी और उसे अपहरण का रूप दे दिया। पुलिस ने जब सीसी फुटेज की जांच की तो मामले का खुलासा हुआ।

Trending Videos

छात्रा खुद ही साइकिल से जलालपुर से चंदवक की तरफ जाते दिखाई दी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस हलकान हो गई। वहीं छात्रा ने कहानी रची कि स्कूल जाते समय काले रंग की कार पर सवार चार लोगों ने अपहरण कर लिया। पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो सामने आया कि छात्र घर से साइकिल लेकर स्कूल के लिए निकली लेकिन स्कूल ना जाकर वह चंदवक पहुंच गई। 

परिजनों की डांट से बचने के लिए उन्होंने यह कहानी रच डाली। इसकी पुष्टि इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने भी की। कहा कक्षा छह की छात्रा सुबह घर से साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकली लेकिन वह स्कूल ना पहुंच कर साइकिल से ही चंदवक जा पहुंची। वहीं से अपने अपहरण की कहानी रच डाली। जब छात्रा के पिता ने अपहरण की तहरीर दी तो जांच में मामला कुछ और ही निकला। उसी विद्यालय के एक छात्र ने पुलिस को बताया कि उसे साइकिल से केराकत की तरफ जाते हुए देखा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें