{“_id”:”67058600c6846ad46500d644″,”slug”:”sub-inspector-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-shravasti-news-c-104-1-srv1002-107168-2024-10-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: मार्ग दुर्घटना में घायल उप निरीक्षक की इलाज के दौरान मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 09 Oct 2024 12:50 AM IST

श्रावस्ती। पुलिस कार्यालय भिनगा में तैनात सहायक उप निरीक्षक लेखा 21 सितंबर ड्यूटी से पुलिस लाइन स्थित अपने आवास पर बाइक से लौटते समय एआरटीओ कार्यालय के सामने भैंस से टकरा गए थे। जिनको गंभीर हालत में ट्राॅमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया था। जिनकी सोमवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई।
सिद्धार्थनगर जिला निवासी अखिलेश कुमार पांडेय (27) को इसी वर्ष अप्रैल में पुलिस विभाग में नियुक्ति मिली थी। अप्रैल में ही उनका विवाह भी हुआ था। वह पुलिस कार्यालय में अकाउंटेंट के पद पर तैनात थे और पुलिस आवास में रहते थे। शुक्रवार 21 सितंबर शाम वह पुलिस कार्यालय से वापस पुलिस लाइन लौट रहे थे।
जैसे ही वह बाइक लेकर एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। तभी मार्ग पर अचानक भैंस आ जाने के कारण अनियंत्रित हो उससे टकरा गए। जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। पुलिस कर्मियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से पहले बहराइच बाद में ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था। जिनकी सोमवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका शव लखनऊ से अयोध्या धाम ले जाया गया है।
