
मैनपुरी जेल
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी में सोमवार को जिला कारागार में निरुद्ध बंदी से मिलने आई महिला की तलाशी ली गई तो पर्स में कारतूस मिला। जेल प्रशासन हरकत में आ गया और तुरंत ही महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
करहल के मोहल्ला बिरतियान निवासी अंजली सोमवार को जेल में निरुद्ध बंदी सौरभ निवासी इस्हाकपुर थाना नगला खंगर फिरोजाबाद से मिलाई करने आई थीं। मुलाकात के लिए जाने के बाद महिला पुलिसकर्मी ने तलाशी ली तो बैग से एक 32 बोर का कारतूस मिला।
जानकारी होते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जेलर पवन कुमार त्रिवेदी ने बताया कि महिला ने पूछताछ में बताया कि किसी बच्चे ने घर में रखा कारतूस बैग में डाल दिया होगा। उनके घर पर लाइसेंसी असलाह है। महिला के खिलाफ काेतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
