http://www.a2znewsup.com

http://www.parvatsingha2znewsup.com



रिपोर्ट राजकुमार जालौन ✍🏻

(उरई जालौन ) उरई: जिला मुख्यालय उरई में सिद्धि विनायक प्राइवेट ITI कालेज सुशील नगर बाईपास के पास में  सिद्ध विनायक कालेज में करीब आधा सैकड़ा विद्यार्थियों को टेबलेट दिए गए। कालेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष  डॉ ० घनश्याम अनुरागी, विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि राजू अहिरवार, जिला पंचायत सदस्य गढ़र मनोज याज्ञिक ने छात्र, छात्राओं को टेबलेट वितरित किए और पढ़ाई लिखाई में आने वाले फायदे भी बताए।
आज 26/10/2024 शनिवार को कालेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत कालेज की छात्राओं ने मां सरस्वती के साथ रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ की। ITI प्रबंधक महेंद्र सिंह ने आए हुए अतिथिगणों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया और आभार जताया। प्रबंधक ने पढ़ाई लिखाई का तौर तरीका भी अब बदल गया है। आधुनिकता के इस परिवेश में तेजी के साथ इंटरनेट का दौर है। पढ़ाई लिखाई भी हाईटेक हो गई है। टेबलेट काम आएंगे। संचालन डॉ. श्रुति सिंह ने किया। इस दौरान अमर सिंह, संजीव कुमार, नरेंद्र कुमार, यशवीर सिंह, प्रीति पाल, शालू कुशवाहा, अंजली, शालिनी, निशा के अलावा छात्र, छात्राओं में आदित्य, रिषभ, अभिलाषा, अनीता, आरती, दीपिका आदि मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z News UP
खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें