इकदिल। नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह भूसे से लदे ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।
इकदिल। नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह भूसे से लदे ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।
फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव बलीपुर निवासी विक्रम सिंह का पुत्र आकाश यादव (16) गांव के अन्य लोगों के साथ झींझक से ट्रैक्टर में भूसा लादकर घर लौट रहा था। ट्रैक्टर जब इकदिल क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास पहुंचा तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से आकाश ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा राहुल यादव ने बताया कि आकाश दो भाई-बहनों में बड़ा और परिवार का इकलौता बेटा था। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर मिलने पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।