उरई। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 26 अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण संविदा एमबीबीएस चिकित्सकों के चयन के लिए प्रस्तावित वॉक-इन इंटरव्यू स्थगित कर दिया गया है। अब यह इंटरव्यू दो नवंबर को सुबह 11 बजे सीएमओ कार्यालय में आयोजित होगा। सीएमओ डॉ. एचएन प्रसाद ने बताया कि चयन समिति के सदस्यों और संबंधित अभ्यर्थियों को संशोधित तिथि की सूचना दे दी गई है। (संवाद)
