Tesu Raja's wedding procession started with pomp and show, took rounds with Jhenji.

फोटो: 3 भरथना के मोहल्ला ब्रजराज नगर में टेशू-झेंझी के विवाह को संपन्न कराती महिलाएं व युवतियां

भरथना। कस्बे में रविवार को टेसू-झेंझी विवाह का उत्सव धूमधाम से ढोल-बाजे के साथ मनाया गया। अलग-अलग मोहल्लों में टेसू राजा और झेंझी रानी के विवाह समारोह आयोजित किए गए। इस दौरान लोकगीतों और विवाह की रस्मों से जुड़े गीतों की गूंज सुनाई देती रही। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर लोक परंपरा को जीवंत किया, वहीं युवाओं ने टेसू राजा की बरात में नाचते-गाते और रंग-बिरंगी आतिशबाजी चलाकर उत्सव मनाया।


मोहल्ला ब्रजराज नगर में आयोजित टेसू-झेंझी विवाह समारोह में वर पक्ष के शिवा गुप्ता, प्रिंशु यादव, शानू आदि धूमधाम से बरात लेकर झेंझी रानी के दरवाजे पहुंचे। बरात में शामिल युवाओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य किया और आतिशबाजी चलाकर खुशियां मनाईं। वधू पक्ष की तीर्था यादव, मालती यादव, संध्या आदि महिलाओं ने बरात का स्वागत किया। इसके बाद महिलाओं ने पारंपरिक विवाह गीत गाकर माहौल को उत्सवमय बना दिया।

विवाह की अन्य रस्में निभाईं गईं। टेसू राजा की आई बरात, झेंझी रानी के द्वार, टेसू राजा बड़े बलवान, झेंझी रानी बड़ी सयानी जैसे गीतों के बीच विवाह की रस्में आगे बढ़ीं। आचार्य राजीव ने मंत्रोच्चारण के साथ टेसू-झेंझी का विवाह संपन्न कराया। विवाह के बाद खील आदि प्रसाद का वितरण किया गया। इसी प्रकार कस्बे के मोहल्ला होमगंज, गिरधारीपुरा, गांधी नगर समेत अन्य स्थानों पर भी टेसू और झेंझी का विवाह हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें