Maharishi Valmiki was the guru of Luv and Kush.

बाह: जयंती पर मह​र्षि वाल्मीकि को किया नमन

बाह। महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि को जयंती पर सोमवार को नमन किया गया। राजा का ताल बाह स्थित प्रतिमा पर नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वाले प्रधान विनोद सिंह ने महर्षि वाल्मीकि को एक महान शिक्षक बताया, जिन्होंने भगवान श्रीराम के दोनों बेटों लव-कुश को नैतिक शिक्षा, शौर्य और विनम्रता के संस्मरण दिए।


वहीं, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह राठौड ने प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपने कृतित्व के माध्यम से मानवता और भाईचारे का संदेश दिया था। इस अवसर पर उमेश सिसोदिया, उपेन्द्र भदौरिया, सुशील भदौरिया, राजनरायन, आनंद निर्मल आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें