SP celebrated Maharishi Valmiki and Saint Namdev's birth anniversary

फोटो 26 महर्षि वालमीकि और संत नामदेव को पुष्प अर्पित करते सपाई। स्रोत स्वयं

इटावा। सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने पार्टी कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि और संत नामदेव की जयंती मनाई। उन्होंने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धा सुमन चढ़ाए। इसके बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।


प्रदीप शाक्य बबलू ने महर्षि वाल्मीकि को संस्कृत साहित्य का आदि कवि और रामायण का रचयिता बताया। उन्होंने संत नामदेव के जीवन पर भी प्रकाश डाला, जिन्होंने पिछड़ों, दलितों और गरीबों को जागृत किया।

सांसद जितेंद्र दोहरे ने भारत को ऋषि-मुनियों और संतों का देश कहा। उन्होंने वाल्मीकि जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस गोष्ठी में सपा प्रदेश सचिव क्रांति प्रताप सिंह, जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया और अन्य कई नेता उपस्थित रहे। संवाद

फोटो 26 महर्षि वालमीकि और संत नामदेव को पुष्प अर्पित करते सपाई। स्रोत स्वयं

फोटो 26 महर्षि वालमीकि और संत नामदेव को पुष्प अर्पित करते सपाई। स्रोत स्वयं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *