Diksha Vohra become Lieutenant in the Army Medical Corps

माता-पिता के साथ दीक्षा वोहरा
– फोटो : स्रोत- स्वयं

विस्तार

बरेली के भरतौल गांव की निवासी दीक्षा वोहरा भारतीय सेना के आर्मी मेडिकल कोर में लेफ्टिनेंट बनी हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खास बात यह है कि उनके पिता राम सिंह वोहरा भी सेना में सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने बंगाल इंजीनियर्स में 24 वर्ष तक देश की सेवा की। अब बेटी ने सेना में अधिकारी बनकर परिवार की सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाया है। 




दीक्षा की मां गीता देवी ने बताया कि बेटी की उपलब्धि से परिवार गौरवान्वित है। दीक्षा ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणादायक है। पूर्व प्रधान रीतराम ने दीक्षा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ देश की सेवा करेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *