FIR registered following allegations that a married woman was harassed over a dowry demand of Rs 25 lakh.

सांकेतिक 

फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र की विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर, सास समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी 27 अप्रैल 2024 को इटावा के जसवंत नगर क्षेत्र के युवक से हुई थी और तब से 25 लाख रुपये दहेज के लिए मारपीट व उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि पति के बाहर जाने पर ससुर कमरे में घुसकर छेड़छाड़ व बदसलूकी करता था, जबकि विरोध या शिकायत पर जान से मारने की धमकी मिलती थी। पीड़िता ने पति के अन्य महिलाओं से संबंधों का विरोध करने पर मारपीट, जमीन पर गिराकर हथौड़े से जान से मारने की कोशिश और दोस्तों से मिलने के दबाव व मना करने पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। उसके मुताबिक, सास जेवर रखकर मारपीट के बाद घर से निकाल चुकी हैं और वह करीब 10 माह से मायके में रह रही है, साथ ही अब जान से मारने की धमकी मिल रही है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद




Source link