कासगंज। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर रविवार को गांव भूपालगढ़ी में दौड़ प्रतियोगिता व विशाल दंगल का आयोजन हुआ। दौड़ की दोनों स्पर्धाओं में मुकेश वर्मा प्रथम रहे और उन्हें पुरस्कार में साइकिल मिली जबकि दंगल की अंतिम कुश्ती जीतकर तूफान पहलवान ने स्कूटी अपने नाम की।

कार्यक्रम की शुरुआत मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर की गई।

इसके बाद हुई 5000 मीटर और 1600 मीटर दौड़ में मुकेश वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया जिसके लिए आयोजकों ने उन्हें साइकिल भेंट की।

दंगल में विभिन्न स्थानों से पहुंचे पहलवानों ने ताकत और दांव-पेच दिखाए जिन्हें देखने बड़ी संख्या में दर्शक जुटे। अंतिम कुश्ती में तूफान पहलवान को जीत पर स्कूटी दी गई और अन्य विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।

आयोजक सचिन यादव, शाहरुख राज और ब्रजेश पहलवान ने अतिथियों व क्षेत्रवासियों का स्वागत करते हुए कहा कि जयंती पर ऐसे आयोजन का मकसद युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री मानपाल सिंह, पूर्व विधायक हसरत उल्लाह, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव, ओमप्रकाश यादव, राकेश राजपूत, प्रवेंद्र राणा, देवप्रकाश लोधी, टिंकू वर्मा, राजकुमार यादव आदि कार्यकर्ता व दंगल प्रेमी उपस्थित रहे।



Source link

अभी अभी की खबरें