आगरा। खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान देने वाले रिया अस्थाना मेमोरियल फाउंडेशन के 20वें मून स्कूल ओलंपिक्स का मंगलवार को रंगारंग शुभारंभ होगा। फतेहाबाद रोड स्थित द इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में 3 नवंबर तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ में जिले के 270 विद्यालयों के 13,647 बाल खिलाड़ी 23 खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

इस प्रतियोगिता का मीडिया पार्टनर अमर उजाला एवं होस्ट पार्टनर डीपीएस ताज सिटी स्कूल है। शुभारंभ मुख्य अतिथि आयकर विभाग के प्रधान आयुक्त डॉ. संजय कुमार लाल, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सहायक निदेशक निशांत कुमार मौर्य, लघु उद्योग निगम यूपी के अध्यक्ष राकेश गर्ग एवं पार्क एक्सपोर्ट के प्रबंध निदेशक नजीर अहमद करेंगे।

आयोजन समिति के सह संयोजक राहुल पालीवाल व राजीव दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता द इंटरनेशनल स्कूल आगरा, शारदा वर्ल्ड स्कूल और सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल (बरौली अहीर) के मैदान पर होगी। मंगलवार को एथलेटिक्स और वॉलीबॉल खेला जाएगा। मुख्य संरक्षक डॉ. विजय किशोर बंसल और अध्यक्ष बीना लवानिया ने बताया कि 500 से अधिक सदस्य निष्पक्ष संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

खेल हस्तियों का होगा सम्मान

महासचिव इंजी. उमेश शर्मा के अनुसार, अंडर-18 भारतीय वॉलीबॉल टीम के कप्तान अप्रतिम भदौरिया, द इंटरनेशनल स्कूल के अध्यक्ष संजय कालरा और खेल प्रशासक टीएन पाराशर को एचके पालीवाल खेल सम्मान-2026 (प्राइड ऑफ आगरा) से नवाजा जाएगा। वहीं, गर्ल्स गेम प्रमोशन कमेटी की रत्ना अस्थाना, बबीता पाठक व नैना कालरा ने बताया कि सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिका खिलाड़ी को श्रीमती इंदिरा देवी मेमोरियल ट्रॉफी दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *