लखनऊ। तापमान में मामूली गिरावट ने शनिवार को गर्मी से राहत दी। उधर, मौसम विभाग के अनुसार रविवार से पारे में वृद्धि का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं। एक सप्ताह में तापमान आठ डिग्री तक बढ़ सकता है।
राजधानी के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम 21.1 डिग्री था। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। हवा के झोंकों ने गर्मी से राहत दी।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अब एक सप्ताह तक लगातार तापमान बढ़ेगा। चार-पांच दिन में यह 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान हवा तो चलेगी, पर लू की संभावना नहीं है।

तेज गर्मी से लोग रहे परेशान।

तेज गर्मी से लोग रहे परेशान।

तेज गर्मी से लोग रहे परेशान।

तेज गर्मी से लोग रहे परेशान।
