कोंच। सलैया से ब्यौना जाने वाले बदहाल मार्ग से लोगों को जल्द ही निजात मिलने वाली है। शासन से जारी 1.28 करोड़ से करीब तीन किलोमीटर की सड़क निर्माण किया जाएगा। विभाग का दावा है कि जल्द ही उसे काम शुरू कर दिया जाएगा।

कोंच तहसील के दो गांवों को जोड़ने वाली सलैया से ब्यौना मार्ग की तीन किलोमीटर सड़क करीब पांच साल से बदहाल पड़ी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से बरसात के मौसम में पानी भर जाता है। इससे कई बार हादसों का खतरा बना रहता है। दस मिनट के रास्ते में करीब आधे घंटे का समय लगता है। इस पर ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से शिकायत की थी। समस्या को देखते हुए अधिकारियों ने शासन को पत्र भेजा था। इस पर शासन ने सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ 28 लाख का बजट जारी किया है। ग्रामीण, संजीव कुमार, राजेंद्र सिंह, चरन सिंह, माता प्रसाद आदि का कहना है कि वह कई वर्षो से सड़क के निर्माण के लिए आवाज उठा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। बरसात के मौसम में तो सड़क से निकलना जोखिम भरा हो जाता था। लेकिन अब सड़क के बन जाने से उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सड़क के बन जाने से करीब पांच हजार लोगों को इसका सीधा लाभ होगा। इस गांव से जुड़ने वाले ऊंचा गांव व चरसारी गांव के लोगों को भी लाभ मिलेगा।

सड़क निर्माण के लिए शासन ने बजट को मंजूरी दे दी है। विभाग की ओर से जल्द ही इसका निर्माण शुरू करया जाएगा।

रमा आरपी निरंजन, एमएलसी प्रतिनिधि



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *