संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Mon, 18 Nov 2024 03:40 AM IST

loader

The evening of Uttarakhand festival was in the name of Chholiya dance.

उत्तराखंड महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार।



लखनऊ। गोमती तट पर चल रहे उत्तराखंड महोत्सव की शाम छोलिया दल के नाम रहा। कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य व संगीत के जरिए दर्शकों का मन मोह लिया। पल्लवी प्रजापति की टीम ने उत्तराखंडी समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। कजरी नृत्य, अवधी लोकनृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा। सुषमा प्रकाश के दल ने पारंपरिक भजन और भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं।

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज से आए दल ने सुंदर प्रस्तुतियों से मंच को सजाया। उत्तराखंड की हंसा नृत्य नाटय कला की प्रस्तुति हुई। गढ़वाल की इंदु भट्ट ममगाई के नेतृत्व में गढ़वाल का प्रसिद्ध घसियारी नृत्य, छपेली एवं जौनसारी लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरी। उत्तराखंड का प्रसिद्ध पारंपरिक छोलिया नृत्य, लोक गीत एवं लोक नृत्यों की प्रस्तुति हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *