संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:14 PM IST

खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6856ef70b299ba067b0a1005″,”slug”:”the-miscreants-targeted-the-car-and-looted-it-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-139650-2025-06-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: बदमाशों ने कार को निशाना बनाकर की लूट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:14 PM IST

किशनी। शहर के गांव गिरधरपुर सकरा आ रही कार को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया और लूट की वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने पीड़िता को बताया कि बदमाशों को वह पहचान गए हैं। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव गिरधरपुर की रहने वाली मनोरमा देवी वर्तमान में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वंशीगोहरा में रह रही हैं। शनिवार को वह आंबेडकर कथा सुनने के लिए पुत्र के साथ कार से गांव आ रही थी। कुसमरा-मैनपुरी रोड पर गिरधरपुर जाने वाली सड़क पर बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर कार को रुकवा लिया। और गालियां देने लगे। पुत्र के शीशा खोलने पर बदमाशों ने गले में पड़ी सोने की चेन, अंगूठी और पर्स में रखे 5100 रुपये लूट लिए और भाग गए। महिला ने गांव पहुंच कर घटना की जानकारी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस तलाश में जुट गई है।