{“_id”:”66cc299c1ae7c215ba0e1fab”,”slug”:”the-pole-broke-due-to-the-collision-of-the-tractor-and-fell-on-the-driver-and-the-laborer-causing-death-orai-news-c-224-1-ori1001-118875-2024-08-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: ट्रैक्टर की टक्कर से खंभा टूटकर चालक व मजदूर पर गिरा, मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
रामपुरा (जालौन)। ईंटें लादकर जा रहे ट्रैक्टर का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। जिससे ट्रैक्टर के ऊपर खंभा गिरने से चालक व मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद खलबली मच गई। लोगों ने दोनों को निकालकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थाना क्षेत्र के महूटा मोड़ के पास स्थित ईंट-भट्ठे से रविवार सुबह सुभाष नगर निवासी ट्रैक्टर चालक संजीव (25) अपने साथी मजदूर सोनू (24) के साथ ईंटें लादकर रामपुरा आ रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर निनावली मोड़ के पास पहुंचा तभी ट्रैक्टर का टायर फट गया। जिससे चालक अपना संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर सड़क के किनारे लगे बिजली के सीमेंट के खंभे से टकरा गया और खंभा ट्रैक्टर के ऊपर गिर गया।
खंभे के नीचे दबकर चालक संजीव व सोनू उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने किसी तरह दोनों को निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को अपनी गाड़ी से सीएचसी ले गई, वहां चिकित्सक ने दोनों के सिर में अधिक चोट लगने से मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि संजीव चार भाइयों में तीसरे नंबर था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने से वह भट्ठे पर रहकर ड्राइवरी करता था। वहीं, सोनू भी परिवार चलाने के लिए भट्ठे पर ईंटें लादने का काम करता था। उसकी सात माह पहले शादी हुई थी। एक साथ दो मौतों से परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी पर सीएचसी में हुजूम लग गया।
ओवरलोडिंग होने की वजह से हुआ हादसा
उरई। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर के ऊपर खंभा गिरने से एक साथ हुई दो मौतों से लोगों में दुख की लहर है। लोगों का कहना है कि ओवरलोडिंग होने के चलते हादसा हुआ है। जहां ट्राली में एक से डेढ़ हजार ईंटें लादने की क्षमता होती है, वहीं मनमानी तरीके से तीन से चार हजार तक ईंटों को ऊपर तक पटिया लगाकर भर दिया जाता है। जिससे आए दिन हादसा होने का खतरा बना रहता है। इसी के चलते रविवार को एक साथ दो मौतें हो गई। लोगों का कहना है कि थाने के सामने से दिनभर ट्रैक्टर ट्रालियों का आना जाना लगा रहता है। लेकिन जानकारी के बाद भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। (संवाद)
