संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 23 Oct 2024 04:00 AM IST
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”671827a2a999400bee0253b4″,”slug”:”the-property-dealer-built-a-culvert-by-filling-the-canal-of-the-irrigation-department-lucknow-news-c-13-1-lko1103-924888-2024-10-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: प्राॅपर्टी डीलर ने सिंचाई विभाग की नहर पाटकर बना दी पुलिया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 23 Oct 2024 04:00 AM IST

लखनऊ। काकोरी में एक प्रॉपर्टी डीलर ने नहर को पाटकर पुलिया बना दी। इससे वह आसानी से प्लाटिंग कर सके। सिंचाई विभाग ने प्रॉपर्टी डीलर को नोटिस जारी किया है। पुलिया को तोड़ने के भी आदेश दिए हैं। हालांकि, विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से पुलिया बनाने की बात सामने आ रही है।
शारदा नहर से निकले नरौना माइनर पर नरौना गांव व रायपुर (दशहरी गांव) को जोड़ने के लिए नहर पर पटरी सड़क है। नहर (माइनर) के दूसरी तरफ प्रॉपर्टी डीलर का एक ग्रुप प्लाटिंग कर रहा है। उसने नहर को पाटकर पुलिया बना दी। जबकि वह सिंचाई विभाग की जमीन है। ग्रामीणों ने अफसरों से शिकायत की। इस पर प्रॉपर्टी डीलर को नोटिस जारी की गई। प्रॉपर्टी डीलर का तर्क है कि पुलिया स्वीकृति के फाइल प्रक्रिया हैं। जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी। सिंचाई विभाग के एसडीओ स्पर्श अग्रवाल ने बताया पुलिया निर्माण की अनुमति नहीं है। अवैध पुलिया निर्माण की जांच कराकर उसे ध्वस्त किया जाएगा।