{“_id”:”67d9c155cfad7b9b4f02fa7d”,”slug”:”the-young-man-committed-suicide-by-consuming-poison-orai-news-c-224-1-ori1005-127015-2025-03-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: युवक ने जहर खाकर दी जान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:24 AM IST

कालपी। भाई से विवाद के बाद युवक ने जहर खाकर जान दे दी। कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर देवीपुर गांव निवासी नवल यादव (28) जोल्हूपुर मोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर काम करता था। सोमवार शाम वह घर पहुंचा तो भाई से विवाद हो गया। गुस्से में उसने जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए, वहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया। मंगलवार को झांसी में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उसकी शादी नहीं हुई थी। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। (संवाद)

