Theft Worth Thousands from Beauty Parlor Owner's Home



झांसी। सीपरी बाजार के मिशन कंपांउड निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका पूजा के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात उड़ा दिए। बुधवार सुबह ताला टूटा देख पूजा ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में सीपरी बाजार पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। घर के पास लगे सीसीटीवी में घटना के समय पूजा का पति एवं उसका देवर भी घर में आता दिख रहा है। भुक्तभोगी पूजा ने बताया कि उसके घर का ताला टूटा हुआ था। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि घटना के बारे में भुक्तभोगी साफ तौर पर कुछ बता नहीं सकी है हालांकि इसकी जांच कराई जा रही है। ब्यूरो




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *