There was a heated argument between TTE and a woman, there was a ruckus at the station too.


loader



Trending Videos

झांसी। कुशीनगर एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला और उसके परिवार के सदस्यों ने टीटीई पर मारपीट करने और महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगाया। इसे लेकर पहले ट्रेन में फिर झांसी रेलवे स्टेशन पर महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया।

अहमदाबाद से चलकर वाराणसी सिटी जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस में अहमदाबाद के 62 साल के सुरेश शर्मा अपनी पली सुरेखा शर्मा, भांजी, उसके बेटे और अपनी बहू के साथ झांसी के गढ़मऊ में रहने वाले अपने भांजे की बेटी की शादी में शामिल होने आ रहे थे। कुछ देर के लिए वह एसी कोच में गए, तभी टीटीई आ गया।आरोप है कि उनसे अभद्रता करते हुए नाजायज पैसे की भी मांग की। रेलवे के आधिकारिक एक्स हैंडल पर अनिकेत शर्मा ने शिकायत की और वीडियो भी वायरल कर दिया। जीआरपी सीओ नईम मंसूरी ने बताया कि टीटीई और महिला के बीच सिर्फ विवाद हुआ था। किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *