{“_id”:”66c3aab433759e1b6e0583e4″,”slug”:”there-was-a-shortage-of-buses-on-rakshabandhan-sisters-waited-for-hours-orai-news-c-224-1-ori1001-118663-2024-08-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: रक्षाबंधन पर बसों की कमी, बहनों ने घंटों किया इंतजार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

उरई। बहनों के लिए भले ही शासन से निशुल्क बसों की सेवा कर दी गई हो, लेकिन बसों के इंतजार में घंटों बिताने के बाद भी महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। भीड की वजह से बसों में क्षमता से अधिक सवारियां मौजूद रहीं। जिससे सफर मुश्किल रहा। बहनों को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए कई घंटों इंतजार करना पडा।

Trending Videos

रोडवेज की जिन बसों में 50 से 55 सवारियां बैठनी थीं, उनमें भीड की वजह से 80 सवारियों को बैठाया गया। इस दौरान बहनों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सफर तय किया। इसके साथ ही ढाई घंटे के सफर के लिए पांच से छह घंटे का समय देना पड़ा । वैसे रक्षाबंधन पर सभी बसों के फेरे बढ़ा दिए गए थे। त्योहार की वजह से करीब 50 फेरे बढ़े थे। इसके बाद भी शहर के बस स्टैंड पर बहनों को सफर करने के लिए जद्दोजहद करने पड़ा।

पहले तो झांसी-कानपुर के लिए आने वाली बसें सभी लेट आईं। जो बसें आईं उनमें अधिकतर में बैठने की जगह नहीं थी। जिन बसों में जगह मिली उनमें बहनों और भाइयों को खड़े होकर सफर तय करने पड़ा। सबसे ज्यादा परेशान झांसी की सवारियों को होना पड़ा। सवारियों ने बताया कि एक घंटे बाद बस आ रही है। जो बस आ रही हैं। सवारियां अधिक होने के कारण उन्हें जगह नहीं मिल रही है।

सवारियों ने बताई अपनी समस्या

नीतू ने बताया कि झांसी जाना है। आधे घंटे से खड़े हैं पर बस नहीं आई है। आधे घंटे पहले एक बस आई थी। इतनी भरी थी कि उसमें कोई सवारी नहीं चढ़ सकी। बच्चों को लिए हैं. इस लिए खाली बस का इंतजार कर रहे हैं। सुषमा ने बताया कि बसें निशुल्क तो कर दी गई हैं। लेकिन इंतजाम नहीं किए गए हैं। झांसी जाने के लिए एक घंटे इंतजार के बाद भी कोई बस नहीं मिली है। मजबूरन प्राइवेट वाहन से जाना पड़ रहा है।

कोंच क्षेत्र की बहनों को नहीं मिल पाया निःशुल्क यात्रा का लाभ

कोंच। निःशुल्क रोडवेज बस यात्रा का क्षेत्र की महिलाओं को नहीं मिल पया है। क्षेत्र की महिलाएं इस योजना से नाराज नजर आईं क्योंकि रोडवेज बस न मिलने के कारण अपने पैसे खर्च कर प्राइवेट वाहनों से यात्रा करनी पड़ी। कोंच से झांसी के लिए दोपहर ढाई बजे के बाद कोई रोडवेज बस नहीं मिली। झांसी जाने वाली महिलाएं डिपो स्टैंड पर भटकती रहीं और उन्हें अंत में थ्री व्हीलर से एट तक जाना ही पड़ा। सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर बनारस जाने वाली रोडवेज बस भी बंद चल रही है। जिससे बनारस, प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *