– आज च्वाइस फिलिंग का आखिरी दिन, कल से सीटें होंगी एलॉट, 22 से जमा होगी फीस

Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की पहले चरण की काउंसलिंग के लिए सोमवार को अंतिम दिन 75 हजार छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 12 हजार रजिस्ट्रेशन हुए। मंगलवार को च्वाइस भरने का अंतिम दिन होगा। वहीं, दूसरे चरण की काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त से शुरू होंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने 11 अगस्त 2023 को प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों की भर्ती में बीएड की अनिवार्यता खत्म कर दी थी। जिसका काफी असर वर्ष 2023 में हुई बीएड काउंसलिंग पर पड़ा और सिर्फ 1.60 लाख ही सीटों पर दाखिला हुआ। वर्ष 2024 में दाखिले के लिए पहले चरण की काउंसलिंग 13 अगस्त से शुरू हुई। इसमें 75 हजार छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग करने के लिए सोमवार तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और च्वाइस भरनी थी, मगर 12 हजार छात्र-छात्राओं ने ही रजिस्ट्रेशन कर च्वाइस भरी है। अब सिर्फ मंगलवार को ही च्वाइस भरने का मौका रहेगा। 21 अगस्त को सीट एलॉट की जाएंगी और 22 से 25 अगस्त तक सीट कंफर्मेशन और फीस जमा करके दाखिला होंगे।

दूसरे चरण की काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त तक होंगे। एक सितंबर को च्वाइस फिलिंग होगी और दो सितंबर को सीट एलॉट की जाएंगी। तीन से आठ सितंबर तक सीट कंफर्मेशन और फीस जमा करके दाखिला होंगे। 11 से 15 सितंबर से पूल काउंसलिंग के तहत रजिस्ट्रेशन व च्वाइस भरी जाएंगी। 16 सितंबर को च्वाइस फिलिंग होगी। 17 सितंबर को सीट एलॉट होगी और 18 व 19 सितंबर को एलाॅटमेंट लेटर डाउनलोड होंगे। 20-28 सितंबर तक डायरेक्ट एडमिशन होंगे।

संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के स्टेट कॉर्डीनेटर प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि शाम छह बजे तक करीब 12 हजार छात्र-छात्राओं ने काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है। देर रात तक यह संख्या बढ़ सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *