
woman demo
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार को रक्षाबंधन पर मायके न जाने देने से नाराज विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने चचेरे भाई से बात की थी। खबर पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना टूंडला थाना क्षेत्र के उलाऊ खेड़ा गांव की है। गांव निवासी 29 वर्षीय राजकुमारी की शादी चार वर्ष पूर्व शैलेंद्र यादव निवासी लांघी खुर्द, थाना नगला सिंघी के साथ हुई थी। रविवार दोपहर में राजकुमारी ने पति शैलेंद्र से रक्षाबंधन पर मायके जाने की बात कही थी। बताया गया कि इसको लेकर पति से विवाद हो गया। मायके न जाने देने से नाराज राजकुमारी ने कमरे में जाकर साड़ी से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।
