
स्टेशन पर चॉकलेट देकर यात्रियों का स्वागत किया गया।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में मेट्रो ट्रेन बृहस्पतिवार से आमजन के सफर के लिए शुरू कर दी गई है। पहले दिन भीड़ जरूर कम रही लेकिन पहली बार सफर करने वाले लोगों में उत्साह दिखा। इसमें कई पर्यटक भी शामिल रहे। वह ताजमहल और आगरा किला घूमने के लिए आए थे। पहले दिन स्टेशन पर चॉकलेट देकर यात्रियों का स्वागत किया गया।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि सात मार्च से ताजपूर्वी से मन:कामेश्वर तक मेट्रो ट्रेन का संचालन आमजन के लिए शुरू कर दिया गया है। ट्रेन सुबह छह से रात 10 बजे तक चलेगी। इसमें एक स्टेशन तक 10 रुपये, दो स्टेशन तक 15 रुपये, 3-6 स्टेशन तक 20 रुपये किराया है। पांच ट्रेनें चलाई जाएंगी।