thief arrested in police encounter in jaunpur

पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : पुलिस प्रशासन

विस्तार


जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अंडरब्रिज गोधना के पास बुधवार देर रात में लाइन बाजार व कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा सहित जिंदा कारतूस व चोरी के 28,520 रुपये बरामद किया गया। मुठभेड़ में चोर के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। 

Trending Videos

यह है मामला

जानकारी के अनुसार बुधवार रात 1:20 बजे लाइन बाजार प्रभारी सतीश सिंह व कोतवाल मिथिलेश मिश्र दोनों पेट्रोलिंग पर थे। कचगांव के अंडरब्रिज के आगे गोधना के पास गश्त कर रहे थे कि सामने से कच्ची रोड पर एक संदिग्ध दिखा। एहतियातन मोबाइल पुलिस को दूसरे तरफ से घेरने को कहा गया।

संदिग्ध को रोकने के लिए पुलिस ने आवाज लगाई तो बदमाश अपने आप को दोनों तरफ से घिरता देख पुलिस पर गोलियां चला दी। जिसमें कोतवाल मिथिलेश मिश्र बाल-बाल बच गए। इस पर जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। जिसके बाद लाइन थाना पुलिस ने उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *