Thieves came in a car broke locks of shop stole batteries worth Rs 4 lakh

बैटरी चोरी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


मथुरा शहर कोतवाली स्थित भूतेश्वर रोड पर बृहस्पतिवार की रात को बैटरी की दुकान पर चोरों ने धावा बोल दिया। कार सवार चोर दुकान से एक दर्जन से अधिक बैटरी चोरी कर ले गए। शुक्रवार की सुबह जब दुकान स्वामी आया तो ताला टूटा देखा।

Trending Videos

दुकान स्वामी भरतपुर गेट के मनोहरपुरा निवासी मो. फुरकान ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10.40 बजे जब दुकान पर आए तो दुकान के ताले टूटे थे। दुकान का शटर खोलकर देखा तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में रखी 8 बड़ी और 15 छोटी बैटरी गायब थीं। इनकी कीमत 4 लाख रुपये के करीब है।

चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरी रात 3 बजे के करीब स्विफ्ट कार सवार दो लोगों ने की है। चोरों ने कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। बताया कि सूचना पुलिस मिली तो वह मौके पर पहुंच गई, लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें