{“_id”:”66ca41e783381714640b3b27″,”slug”:”thieves-entered-through-the-roof-and-stole-goods-worth-15-lakh-including-cash-orai-news-c-224-1-ori1001-118837-2024-08-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, किशोर बचा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Sun, 25 Aug 2024 01:56 AM IST

Thieves entered through the roof and stole goods worth 1.5 lakh including cash

Trending Videos



कोंच। कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा किशोर बाल-बाल बच गया। घटना के बाद सवार कार छोड़कर मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है।

Trending Videos

एट थाना क्षेत्र के अमीटा गांव निवासी चरन सिंह (40) शनिवार को मोहल्ले के ही अंशुल (12) को बंदर के काटने का इंजेक्शन लगवाने के लिए बाइक से सीएचसी कोंच आ रहे थे। एट-कोंच मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क व रास्ते में तोड़े गए पुल के चलते वह बैरागढ़ के रास्ते कोंच आ रहे थे, तभी रास्ते में अंडा-विरगुवां मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे चरन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अंशुल बाल बाल बच गया।

हादसे की सूचना पाकर सागर चौकी प्रभारी अभिनव पटेल और एसआई अनुराग राजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में चरन सिंह को सीएचसी भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सवार कार छोड़कर भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *