{“_id”:”6787fbd1e35e7d2f790157d4″,”slug”:”thieves-took-away-jewelery-and-cash-worth-rs-10-lakh-from-a-soldiers-deserted-house-orai-news-c-224-1-ori1005-124656-2025-01-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: फौजी के सूने घर से करीब 10 लाख के जेवर-नकदी समेट ले गए चोर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Thieves took away jewelery and cash worth Rs 10 lakh from a soldier's deserted house.

घटना की जानकारी देती राखी।
– फोटो : घटना की जानकारी देती राखी।

उरई। फौजी के सूने घर से चोरों ने जेवर नकदी सहित करीब 10 लाख का सामान पार कर दिया।

Trending Videos

सुबह जब पड़ोसियों ने टूटा ताला व बिखरा सामान देखा तो फौजी की पत्नी को जानकारी दी। घर पहुंची पत्नी जब कमरों के टूटे ताले व बिखरा सामान देखा तो उसके होश उड़ गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस व फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त न होने से चोरी की घटना हुई है।

माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर जागीर निवासी जितेंद्र सिंह फौजी हैं। वर्तमान में वह मणिपुर में तैनात हैं। उनकी पत्नी राखी अपने बच्चों के साथ शहर के मोहल्ला पटेलनगर में अपने मकान में रहती हैं। मंगलवार को उनकी दादी की तबीयत खराब होने पर वह बच्चों को लेकर गांव चली गई थीं। तभी रात में घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी व बक्सों का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवर-नकदी पार कर दी। सुबह घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख पड़ोसियों ने राखी को इसकी जानकारी दी। जब वह परिजनों को लेकर घर पहुंची तो कमरे का टूटा ताला व बिखरा सामान व गायब जेवर नकदी देख उनके होश उड़ गए।

राखी ने बताया कि चोर उनके घर से एक बड़ा हार, ब्रजबाला, छोटा हार, चूड़ी, चार अंगूठी, चैन समेत करीब 15 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर मोहल्ले के लोगों का कहना है कि घटना से पुलिस गश्त की पोल खुल गई है। बताया कि कभी भी रात के समय पुलिस मोहल्ले में नहीं आती है। इससे घटना को आसानी से अंजाम दे दिया जाता है। सूचना पर कोतवाली पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।

सीओ सिटी अर्चना सिंह ने बताया कि चोरी की जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक टीम व कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *