महिलाओं सहित छह लोग इगलास के गांव वसेले में अपनी रिश्तेदारी में गमी में शामिल होने गए थे। लौटते समय मुरसान के निकट टेंपो को आगे का पहिया निकल गया।
{“_id”:”670942c57247bc612301dc20″,”slug”:”three-injured-including-two-women-as-tempo-overturns-2024-10-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hathras News: आगे का पहिया निकलते ही पलटा टेंपो, महिला समेत तीन घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

टेंपो पलटने की घटना के बारे में जानकारी करते पुलिस कर्मी
– फोटो : संवाद
मुरसान कस्बा के रेलवे स्टेशन के पास 11 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे गमी से लौट रहे लोगों से भरे टेंपो का आगे का पहिया अचानक निकल गया, जिससे टेंपो पलट गया। दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।
फरीद खां पुत्र अजीज निवासी पचोखरा जिला फिरोजाबाद ने बताया कि उनके परिवार की महिलाओं सहित छह लोग इगलास के गांव वसेले में अपनी रिश्तेदारी में गमी में शामिल होने गए थे। लौटते समय मुरसान के निकट टेंपो को आगे का पहिया निकल गया। हादसे में उनके परिवार की महिला अंगूरी पत्नी अजीज, लालो घायल हो गईं।