thugs took away four gold bangles after posing as a policeman and scaring the woman

agra police
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के  एमजी रोड पर शनिवार को टप्पेबाज गैंग ने आगरा काॅलेज महिला विंग के पास महिला को ठग लिया। खुद को पुलिसकर्मी बताकर लूट होना बताकर सोने की चूड़ियां उतार कर पैकेट में रखवा दीं। मौका मिलते ही चूड़ी लेकर फरार हो गए। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी है।

Trending Videos

घीया मंडी मथुरा निवासी 55 वर्षीय सावित्री सोनी ने बताया कि आगरा के सदर में उनके भाई रहते हैं। वह शनिवार को दिन में करीब 11:30 मथुरा से बस में बैठकर भगवान टाकीज चौराहे पहुंचीं। चौराहे से भाई के घर जाने के लिए ऑटो में बैठ गईं। रास्ते में आगरा काॅलेज महिला विंग के पास बाइक सवार दो युवकों ने ऑटो रोक लिया। आगे लूट होने के बारे में जानकारी दी। कहा कि चिंता की कोई बात नहीं हम पुलिसवाले हैं।

चेकिंग के नाम पर उन्हें डराया। इसके बाद उन्होंने हाथों में पहनी चार सोने की चूड़ियां उतरवाकर एक पैकेट में रखवा दीं। बातों में लगाकर पैकेट बदल दिया। फिर बाइक पर बैठकर फरार हो गए। जाने के बाद पैकेट खोलकर देखा तो खाली था। पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष लोहामंडी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपियों पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरें खंगाल रही हैं।

एक तरफ चौकी और दूसरी तरफ थाना

अपराधियों पर पुलिस का कितना डर है यह इस वारदात से साफ समझा जा सकता है। घटनास्थल से कुछ कदमों की दूरी पर आगरा काॅलेज के बाहर लोहामंडी थाने की पुलिस चौकी बनी हुई है। आगे कुछ मीटर की दूरी पर नाई की मंडी थाना है । बदमाशों ने दोनों के बीच वारदात की।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें