प्लाईवुड कारोबारियों ने शिकायत थी कि आरटीओ और एआरटीओ लकड़ी ले जाने वाले किसानों को बेवजह रोककर परेशान करते हैं। इस पर वन मंत्री ने फोन पर आरटीओ को फटकार लगाई। 


Forest Minister and MLA reprimanded RTO on complaint of businessmen in Bareilly

वन मंत्री ने फोन पर आरटीओ को फटकारा
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


बरेली के फरीदपुर में औद्योगिक और कृषकों के बीच समन्वय संगोष्ठी कार्यक्रम में वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने प्लाईवुड कारोबारियों की शिकायत पर आरटीओ को फोन कॉल कर फटकार लगाई। लकड़ी ले जा रहे किसानों को बेवजह परेशान करने पर चेताया। दोबारा शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

Trending Videos

शनिवार को फ्यूचर यूनिवर्सिटी में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने उद्योगपतियों और कृषकों को संबोधित किया। लकड़ी उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने, पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। 

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष व फरीदपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, किसानों एवं प्लाईवुड फैक्टरी के मालिकों ने कई मुद्दे साझा किए। शिकायत थी कि आरटीओ और एआरटीओ लकड़ी ले जाने वाले किसानों को बेवजह रोककर परेशान करते हैं। इससे लकड़ी उद्योग प्रभावित हो रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें