Tiger terror in Lucknow: Schools and colleges of the area will remain closed until caught, DM issued order

लखनऊ में बाघ का आतंक। सांकेतिक फोटो।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


रहमान खेड़ा इलाके में घूम रहे बाघ को रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग ने रणनीति में फिर बदलाव किया गया है। सुरक्षा के लिए जहां प्रभावित इलाके के सभी स्कूल-कॉलेज व कोचिंग बंद कर दिए गए हैं वहीं, इस पूरे ऑपरेशन की कमान अब बाराबंकी के डीएफओ आकाशदीप बधावन को सौंपी गई है। रेस्क्यू के लिए बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार से एक और विशेषज्ञ डॉक्टर को बुलाया गया है। बृहस्पतिवार को एक बार फिर बाघ रेस्क्यू टीम के सामने से निकल गया लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका।

Trending Videos

डीएफओ डॉ सितांशु पांडेय ने बताया कि वन विभाग के अनुरोध पर जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बाघ प्रभावित गांवों में सभी शिक्षण संस्थान बंद करने का आदेश जारी किया है। जब तक बाघ को रेस्क्यू नहीं कर लिया जाता है तब तक सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल बंद रहेंगे। बाघ से प्रभावित गांव जैसे रहमानखेड़ा, सहिलामऊ, उलरापुर, मीठेनगर, दुगौली, कटौली, खालिसपुर, अमेठिया सलेमपुर, बहेलिया, रहमतगंज, मोहम्मद नगर तालुकेदारी, किठाई पारा फतेहनगर, धनेवा, कनार आदि में स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश निजी, सरकारी स्कूलों, कॉलेजों व कोचिंग संस्थानों पर लागू होगा।

डीएम ने आदेश दिया है कि छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई कराई जाए। अमर उजाला ने बाघ प्रभावित इलाके में स्कूल खुलने व रेस्क्यू टीम के नोडल अधिकारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। इसके बाद जहां स्कूल बंद किए गए है वहीं नोडल अधिकारी को भी बदला गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *