वृंदावन में विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के दर्शन के समय में बदलाव हो गया है। यदि आप भी बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने जा रहे हैं, तो नये समय के अनुसार ही प्लान करें। 

 


Timing of darshan of Thakur Shri Banke Bihariji changed

ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में सजाया गया भव्य फूल बंगला
– फोटो : संवाद



विस्तार


वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर दर्शन के समय में तीन नवंबर यानि भाई दूज से बदलाव कर दिया गया है। नित्य दर्शन और आरती के समय में भी परिवर्तन किया गया है। भाईदूज और सप्ताहांत होने के कारण रविवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। भक्तों के पहुंचने का क्रम सुबह 4 बजे से ही शुरू हो गया था। यह हाल तब था जब ठाकुरजी के दर्शन के समय में भैयादूज से बदलाव हो गया है।

ये भी पढ़ें –  UP: मथुरा में यातायात के सभी प्लान हुए फेल, वाहनों की लगी कतारें…जाम में घंटों लोग फंसे रहे

ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी के सेवायत आचार्य विप्रांश बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि भाईदूज के दिन से ठाकुरजी के दर्शन का समय बदल गया है। अब शीतकालीन समय ठाकुरजी के दर्शन सुबह 8.45 से दोपहर 1 बजे तक और संध्या को 4.30 से रात्रि 8.30 बजे तक दर्शन होंगे। यह क्रम होली के बाद दौज तक चलेगा। भाईदूज यमद्वितीया स्नान अर्थात भाईदूज का पारंपरिक व पुनीत पर्व धूमधाम सहित मनाया गया। इस प्रमुख आकर्षण केंद्र मथुरा व वृंदावन के श्रीयमुना तट रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *