Tourists are treated rudely for parking their bikes on the road.



आगरा। फतेहाबाद रोड पर पर्यटकों ने दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर दीं। ट्रैफिक पुलिस के दरोगा ने चालान के लिए बाइक का फोटो खींच लिया।पर्यटकों के माफी मांगने और चालान से मना करने पर दरोगा ने अभद्रता की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसीपी ट्रैफिक मामले की जांच कर रहे हैं। वायरल वीडियो में ट्रैफिक पुलिस का एक दरोगा बाइकर्स से अभद्र भाषा में बात करता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से आए युवक-युवती ने दुकान के बाहर बाइक खड़ी की थी। इसी पर विवाद हुआ था। वीडियो में दरोगा कह रहा है कि रोड तुम्हारे बाप का नहीं है। युवती हाथ जोड़कर माफी मांग रही पर दरोगा धमका रहा। घटना वीआईपी रोड की बताई जा रही है। बाइक पर लगे कैमरे में घटना रिकॉर्ड हुई है। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि वीडियो को संज्ञान में लेकर एसीपी ट्रैफिक को जांच के निर्देश दिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *