Tragic accident in UP:  रायबरेली-अयोध्या हाइवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। मृतक एक मृतक दोस्तों के साथ भाई की शादी के कार्ड बांटने निकला था।


Tragic accident in UP: Truck hits bike on Rae Bareli-Ayodhya highway, three friends die on the spot

घटना के बाद ट्रक को पकड़ लिया गया।
– फोटो : अमर उजाला।

Trending Videos



विस्तार


 थाना क्षेत्र में रायबरेली-अयोध्या हाइवे पर मंगलवार की देर शाम एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। मृतक एक मृतक दोस्तों के साथ भाई की शादी के कार्ड बांटने निकला था।

Trending Videos

मोहनगंज थाना क्षेत्र के शंकरगंज गांव निवासी अमित (28) गांव के ही अपने दोस्त आकाश (18) व जगदीशपुर क्षेत्र के रानीगंज गांव निवासी राजकुमार (26) के साथ बाइक से अपने भाई किशन की शादी के कार्ड बांटने निकला था। यह लोग जगदीशपुर क्षेत्र में हाइवे पर नौडाड गांव के पास पहुंचे, तभी अयोध्या की ओर से जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। 

हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों शव सीएचसी जगदीशपुर भेजे गए है। एक मृतक ने हेलमेट पहन रखा था। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। परिजनों को बुलाया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *