न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय

Updated Tue, 15 Oct 2024 09:23 PM IST

जालौन जिले के कालपी में नशेबाजी में दोस्त ने युवक की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


Jalaun: friend killed a young man under the influence of drugs, accused arrested

पुलिस गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


युवक की हत्या कर शव कंबल में लपेटकर फेंकने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। उसके दोस्त ने ही नशे में हुए विवाद के बाद सिर दीवार से भिड़ाकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृत युवक मुंबई का निवासी था। वह कदौरा के गर्रेही में रहकर काम करता था।

Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर-हमीरपुर हाईवे स्थित लमसर गांव के पास बने घटोई बाबा स्थान के पास खेत में सोमवार सुबह 25 वर्षीय युवक का कंबल में लिपटा शव झाड़ियों में पड़ा मिला था। युवक कदौरा थाना क्षेत्र के गर्रेही गांव निवासी अवधेश सिंह के घर पर रह रहा था। रविवार को वह अवधेश के पुत्र प्रशांत उर्फ गुल्लन के साथ देखा गया था। लेकिन घटना के बाद से ही प्रशांत फरार चल रहा था।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक का नशा करता है। कृष्णा उसके घर में नौकर था। लेकिन वह दोस्त की तरह रहता था, रविवार को दोनों ने नशा किया। इसी दौरान कृष्णा ने नशे में उसके मुंह पर दो तीन घूंसे मार दिए। विवाद के बाद उसने भी कृष्णा का सिर दो बार दीवार पर जोर से भिड़ा दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने कंबल में चारपाई की रस्सी से लपेटकर उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया था। नशे में होने के चलते वह शव को नाले में नहीं फेंक पाया और वह फरार हो गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *