फोटो…

Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी सुविधाएं होने के बाद भी सफाई व्यवस्था बदहाल है। गंदगी का आलम यह है वार्ड में पड़े हुए बेडों पर काफी धूल जमा है। इसके साथ ही दीवारों पर मकड़ियों के जाल लगे हुए हैं। वार्ड को देखने में प्रतीत हो रहा है कि कई महीनों से वार्ड में किसी मरीज को भर्ती नहीं किया गया है।

जिला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर दूर झांसी कानपुर राजमार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना हुआ है। इस सीएचसी पर छह डॉक्टर, चार स्टाफ नर्स, तीन फार्मासिस्ट और तीन वार्ड ब्वाय सहित एक स्वीपर की तैनाती है। सीएचसी में रोजाना औसतन 100 मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। इसके साथ ही इमरजेंसी में भी मरीजों की संख्या खासी होती है। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को भर्ती करने की जगह मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाता है।

सीएचसी में पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती होने के बाद भी सफाई व्यवस्था बदहाल है। सीएचसी के वार्ड में 13 पलंग हैं, लेकिन वार्ड की नियमित सफाई नहीं होने के कारण पलंगों पर धूल की परत जम गई है। इसके साथ ही फर्श गंदा पड़ा है। वहीं वार्ड की दीवारों पर और पलंगों पर मकड़ियों के जाल लगे हुए हैं। सफाई नहीं हाेने के कारण शौचालय भी काफी गंदी हालत में है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि सीएचसी में पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती है। सफाई व्यवस्था के संबंध में जिम्मेदार अधिकारी से बातचीत की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *